राहुल गांधी ने बिहार के बाढ़ को लेकर किया ट्वीट, कहा- आमलोगों के राहत और बचाव में तत्काल जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 11:41 AM

विज्ञापन

पटना :देश के कई हिस्सों में आयी भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं. उन्होंने ट्वीट किया, ”बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गये […]

विज्ञापन

पटना :देश के कई हिस्सों में आयी भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं. उन्होंने ट्वीट किया, ”बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गये हैं. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.”

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गये हैं. जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटे.’

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1150989802306584581?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं. बिहार के 12 जिलों में आयी बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन