बिहटा नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्य निर्वाचित

विक्ट्री साइन दिखाते विजयी प्रत्याशी
Patna News: बिहटा नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति के गठन को लेकर चुनाव संपन्न कराया गया. मतदान और मतगणना के बाद इंदु देवी, अजीत कुमार कक्कू और हरे कृष्ण कुमार को विजयी घोषित किया गया.
Patna News (मोनु कुमार मिश्रा): बिहटा नगर परिषद की स्थायी सशक्त समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह दानापुर डीसीएलआर प्रवीण चंदन के नेतृत्व में हुई. वहीं जिला भूअर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश को प्रेक्षक पदाधिकारी बनाया गया था. स्थायी सशक्त समिति के चुनाव में कुल सात वार्ड पार्षदों ने नामांकन किया था. चुनाव के दौरान बिहटा प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही.
तीन पार्षदों को मिली जीत
मतदान एवं मतगणना के बाद सदस्य संख्या-1 से वार्ड संख्या 15 की पार्षद इंदु देवी, सदस्य संख्या-2 से वार्ड संख्या 9 के पार्षद अजीत कुमार कक्कू तथा सदस्य संख्या-3 से वार्ड संख्या 25 के पार्षद हरे कृष्ण कुमार को विजयी घोषित किया गया.
जीत के बाद समर्थकों में खुशी
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. विजयी पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद की बैठकों में अब जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तक विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा होती रही है.
शांतिपूर्ण माहौल में हुई चुनाव प्रक्रिया
नवनिर्वाचित सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र में पारदर्शी एवं समान विकास कराने का भरोसा दिलाया. चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में पूरे दिन गहमागहमी बनी रही. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी गई.
Also Read: 15 दिनों में निपटेंगे दाखिल-खारिज के 3 लाख केस, मंत्री ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










