बिहार विधानसभा : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का हंगामा

पटना : बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग की और हंगामा किया जिसके बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. […]
पटना : बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग की और हंगामा किया जिसके बाद बिहार विधानसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
बिहार विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक ललित यादव ने एईएस के कारण मुजफ्फरपुर और राज्य के अन्य हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जिम्मेदार ठहराया और उनके इस्तीफे की मांग की. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विपक्षी नेताओं से कहा कि सोमवार को सदन में इस गंभीर मुद्दे पर बहस हो चुकी है और राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर जवाब दिया था, ऐसे में इस मामले को फिर से न उठाकर प्रश्नकाल के सामान्य कामकाज को पूरा करने दें, पर विपक्षी सदस्य नहीं माने और वे आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे.
संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इस मुद्दे पर बहस के बाद जवाब दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की कार्यवाही को बाधित करना चाहता है और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाने नहीं देना चाहते हैं. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अध्यक्ष के प्रश्नकाल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया और भाजपा सदस्य संजय सरोगी के प्रश्न का शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने जवाब भी दिया पर विपक्ष के करीब 15 मिनट तक हंगामा जारी रखे जाने पर अध्यक्ष ने सदन को भोजनावकाश तक स्थगित कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




