बिहटा में शौचालय निर्माण के दौरान दीवार ढही, मजदूर मरा
Updated at : 04 Jun 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के मौदही गांव में सोमवार को शौचालय की टंकी के निर्माण के दौरान अचानक उसकी दीवार ढह गयी. दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान मौदही गांव निवासी स्व कैलाश राय के पुत्र माधुरी राय (50 […]
विज्ञापन
बिहटा : थाना क्षेत्र के मौदही गांव में सोमवार को शौचालय की टंकी के निर्माण के दौरान अचानक उसकी दीवार ढह गयी. दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान मौदही गांव निवासी स्व कैलाश राय के पुत्र माधुरी राय (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि जख्मी का नाम स्वर्गीय चमरू राय के पुत्र दिनेश राय बताया जाता है.
दीवार ढहने की सूचना पर वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. दोनों ही दीवार व मिट्टी के मलबे में फंस गये थे. ग्रामीणों ने जैसे-तैसे दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक की मौत हो गयी थी.
घटना की सूचना पर पहुंची बिहटा पुलिस ने मामले की छानबीन की. हालांकि, पुलिस में फिलहाल मृतक के पुत्र चंदन कुमार ने कोई शिकायत करने से इन्कार कर दिया है. बताया जाता है कि मौदही निवासी छोटन राय के घर में पिछले कुछ दिनों से शौचालय निर्माण के लिए टंकी की दीवार बनायी जा रही थी. सोमवार को माधुरी राय व दिनेश राय दूसरी दीवार निर्माण के लिए टंकी के अंदर काम में लगे हुए थे.
एक तरफ एक दिन पूर्व करीब दस फिट तक दीवार को उठाया जा चुका था. इसमें बाहर से खाली जगह में मिट्टी भरी जा रही थी. इसी दरम्यान दीवार का संतुलन बिगड़ गया और पूरा कंक्रीट मिट्टी के मलबे के साथ ढह गयी और दोनों उसकी चपेट में आ गये. थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि गांव वालों से मिली सूचना पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजन शव को लेकर दाह- संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गये थे. जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




