पटना :पूर्व डीजी के पास 60 लाख से अधिक चल संपत्ति, मजदूरी करते हैं अनिल दास
Updated at : 25 Apr 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता के पास 60 लाख से अधिक की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास हार्ड कैश, सोना, गाड़ी, बैंक खाता को लेकर एक करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है. पूर्व डीजी के पास स्कार्पियो व पत्नी के पास एक टाटा व एक मारुती की गाड़ी है. बिहटा […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता के पास 60 लाख से अधिक की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी के पास हार्ड कैश, सोना, गाड़ी, बैंक खाता को लेकर एक करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है. पूर्व डीजी के पास स्कार्पियो व पत्नी के पास एक टाटा व एक मारुती की गाड़ी है.
बिहटा में कई जगहों पर उन्होंने अचल संपत्ति बना रखी है, जबकि पत्नी के नाम पर ग्रेटर नोयडा में एक फ्लैट है. निमेष शुक्ला के पास हार्ड कैश, बैंक खाता, गहना आदि को मिला कर कुल चल संपत्ति छह लाख 79 हजार व पत्नी के पास आठ लाख के लगभग चल संपत्ति है. उन्होंने चार लाख के करीब लोन भी ले रखा है. अमित कुमार गुप्ता व्यापार करते हैं. इसके पास कुल एक लाख की चल संपत्ति है.
अनिल दास ने अपने पेशा में मजदूरी लिख रखा है. इसके पास हार्ड कैश 20 हजार है. दस ग्राम सोना के साथ इनके पास कुल चल संपत्ति एक लाख 20 हजार की है. ललीता दास एलआइसी एजेंट हैं. वो इंटर तक पढ़ी हैं. सौ ग्राम सोना के साथ इसके पास कुल चल संपत्ति तीन लाख 65 हजार के लगभग की है. इसके अलावा उन्होंने दो लाख 40 हजार का लोन ले रखा है. सोहन राय के पास मात्र दस हजार हार्ड कैश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




