पटना : गोएयर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2019 9:19 AM

विज्ञापन

पटना : पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली गोएयर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज निचेस को गिरफ्तार किया गया है. एयरपोर्ट थाने में आरोपित को रखा गया है. देर रात आरोपित की तबीयत बिगड़ गयी. उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बीमारी की पुष्टि नहीं हुई. एयरपोर्ट आरोपित से पूछताछ […]

विज्ञापन
पटना : पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली गोएयर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज निचेस को गिरफ्तार किया गया है. एयरपोर्ट थाने में आरोपित को रखा गया है. देर रात आरोपित की तबीयत बिगड़ गयी.
उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बीमारी की पुष्टि नहीं हुई. एयरपोर्ट आरोपित से पूछताछ की गयी. उसने कबूल किया है वह दो युवतियों से नौकरी के नाम पर पैसा लिया था. इसमें चारू कुमारी से 10 हजार रुपये और सुषमा कुमारी से 8 हजार रुपये लिया था.
दरअसल गिरफ्तार किया गया आरोपित निचेस राजीवनगर रोड नंबर 16 में रहता है. वहीं नौकरी के लिए पैसा देने वाली चारू कुमारी डेहरी आनसोन की है और सुषमा गोड्डा, झारखंड की रहने वाली है. दोनों राजीवनगर में भाड़े के मकान में रहती हैं. राजीवनगर में ही दोनों युवतियों की मुलाकात निचेस से हुई थी. उसने बताया था कि गाेएयर में वह नौकरी दिला देगा. इस पर युवतियों ने कुछ दिनों पहले पैसा दिया था.
लेकिन नौकरी नहीं मिली तो दोनों युवतियों बुधवार को पटना एयरपोर्ट पहुंची. वहां पर गोएयर काउंटर पर जाकर नौकरी के बारे में पूछा. इस पर पता चला कि यहां कोई वैकेंसी नहीं है. इस पर युवतियों ने फोन करके जालसाज को एयरपोर्ट बुलाया और फिर सीआइएसएफ को जानकारी दी. आते ही उसे गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन