14 से 24 तक कई ट्रेनें रद्द कई बदले रूट से चलेंगी

Updated at : 13 Apr 2019 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
14 से 24 तक कई ट्रेनें रद्द कई बदले रूट से चलेंगी

पटना : सहरसा और अमृतसर एक्सप्रेस के बीच चलने वाली गाड़ी नंबर 15209/15210 जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन अब नये नंबर से कर दिया गया है. जन सेवा एक्सप्रेस का अब नया नंबर 14617/14618 हो गया है. हालांकि ट्रेन के ठहराव व समय पालन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया. यह नियम 16 अप्रैल को […]

विज्ञापन

पटना : सहरसा और अमृतसर एक्सप्रेस के बीच चलने वाली गाड़ी नंबर 15209/15210 जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन अब नये नंबर से कर दिया गया है. जन सेवा एक्सप्रेस का अब नया नंबर 14617/14618 हो गया है.

हालांकि ट्रेन के ठहराव व समय पालन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया. यह नियम 16 अप्रैल को अमृतसर व 18 अप्रैल को सहरसा से लागू होगा.
लखनऊ मंडल में जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग में परिवर्तन : लखनऊ मंडल स्थित लखनऊ व रायबरेली रेल खंड के उतरेटिया, मोहनलाल गंज से श्रीराजनगर स्टेशनों पर 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक एनआइ कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. कई के मार्ग में परिवर्तन किये गये हैं.
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें : 12356 अर्चना एक्सप्रेस 17 से 21 अप्रैल तक लखनऊ, फैजाबाद व वाराणसी के बीच चलेगी. 12355 अर्चना एक्सप्रेस 20 से 23 अप्रैल तक वाराणसी, फैजाबाद व लखनऊ के बीच चलेगी. 13414 मालदा फरक्का एक्सप्रेस 22 अप्रैल को लखनऊ, फैजाबाद, जफराबाद के बीच चलेगी.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस 16 से 19 अप्रैल
12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 17 से 20 अप्रैल
12369 हावड़ा–हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस 15 से 22 अप्रैल
12370 हरिद्वार–हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल
13005 हावड़ा–अमृतसर मेल 14 से 22 अप्रैल
13006 अमृतसर–हावड़ा मेल 16 से 19 अप्रैल
13049 हावड़ा–अमृतसर एक्सप्रेस 14 से 22 अप्रैल
13050 अमृतसर–हावड़ा एक्सप्रेस 16 से 24 अप्रैल
13257 राजेंद्र नगर–आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल
13258 आनंद विहार–राजेंद्र नगर जनसाधारण एक्सप्रेस 17 से 24 अप्रैल
22355 पाटलीपुत्र–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 17 से 21 अप्रैल
22356 चंडीगढ़–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 से 22 अप्रैल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन