पटना :एएन कॉलेज में अवैध निर्माण को हटाने गयी टीम बैरंग लौटी

Updated at : 10 Apr 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :एएन कॉलेज में अवैध निर्माण को हटाने गयी टीम बैरंग लौटी

पटना : एएन कॉलेज में जिला प्रशासन की टीम छात्रों व कर्मचारियों के भारी विरोध के बाद बिना अतिक्रमण हटाये बैरंग लौट गयी. कुछ पूर्व कर्मियों व छात्रों ने इसके विरोध में हंगामा भी किया. कॉलेज परिसर में कुछ वर्तमान व कुछ पूर्व कर्मचारी निर्माण कर रहे हैं. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह […]

विज्ञापन
पटना : एएन कॉलेज में जिला प्रशासन की टीम छात्रों व कर्मचारियों के भारी विरोध के बाद बिना अतिक्रमण हटाये बैरंग लौट गयी. कुछ पूर्व कर्मियों व छात्रों ने इसके विरोध में हंगामा भी किया. कॉलेज परिसर में कुछ वर्तमान व कुछ पूर्व कर्मचारी निर्माण कर रहे हैं.
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि यह अवैध निर्माण है और इसकी आड़ में कॉलेज के बाद यहां आपत्तिजनक व गलत गतिविधियां होती हैं. चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें हटाने का निर्देश है. लेकिन जब टीम वहां निर्माण को तोड़ने गयी, तो जमकर हंगामा हुआ और टीम विरोध की वजह से वापस लौट गयी. मिली जानकारी के अनुसार करीब 17 नये पुराने स्टाफ वहां निर्माण कर रहे हैं, जिनमें कई रिटायर हो गये हैं.
कॉलेज के प्राचार्य प्रो एसपी शाही के अनुसार जो वर्तमान कर्मी हैं, वे तो कॉलेज के आदेश के बाद जगह को खाली कर चुके हैं, लेकिन पूर्व कर्मी व उनके परिजन खाली नहीं कर रहे हैं. इस वजह से कॉलेज बंद होने के बाद यहां गलत गतिविधियां होती हैं. ये सारे निर्माण अवैध हैं और इनका कोई प्रॉपर एलॉटमेंट भी नहीं है. ये क्वार्टर नहीं हैं बल्कि वहां लोग निर्माण करके अवैध रूप से रह रहे हैं.
दूसरी ओर छात्र नेता आशीष रंजन ने कहा कि ये कर्मी व उनके परिजन 40 साल से भी अधिक समय से रह रहे हैं. पूर्व प्राचार्यों द्वारा ही उन्हें कैंपस में रहने की अनुमति दी गयी थी. पहले तात्कालिक रूप से जगह खाली करायी जाती थी, लेकिन इस बार चुनाव में सुरक्षा के बहाने इसे तोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिना लीगल नोटिस के उन्हें हटाया जा रहा है. इस पर कर्मचारियों व छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से विरोध किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन