ePaper

मोकामा : महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोगों को मिला पूरा लाभ

Updated at : 27 Mar 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोगों को मिला पूरा लाभ

मोकामा : मोकामा स्थित नंद किशोर रामजी मैदान में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से समाज के अंतिम लोगों का विकास हुआ. रसोई गैस, स्वास्थ्य, हर घर नल का जल, घर-घर शौचायल सभी […]

विज्ञापन
मोकामा : मोकामा स्थित नंद किशोर रामजी मैदान में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से समाज के अंतिम लोगों का विकास हुआ. रसोई गैस, स्वास्थ्य, हर घर नल का जल, घर-घर शौचायल सभी वर्गों को पेंशन आदि योजनाओं से गरीबों के उत्थान को बल मिला.
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सात निश्चय से गांव-गांव का विकास हो रहा है. एनडीए गठबंधन हर वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है. मौके पर पूर्व सांसद सूरज भान सिंह विधान पार्षद नीरज कुमार, जदयू नेता ललन सिंह, अजय कुमार, मनोज मोलदियार, पूर्व मुखिया गोपाल सिंह, सुजीत कुमार उर्फ भूट्टू अादि शािमल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन