पटना : सोना लूटकांड के बदमाशों के एनकाउंटर मामले में प्राथमिकी
Updated at : 20 Mar 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना विशेष कार्यबल ने दर्ज करायी प्राथमिकी महनार/पटना : महनार के बहलोलपुर दियारा में बीते शुक्रवार को अपराधियों व पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर की प्राथमिकी महनार थाने में दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी वीरेंद्र कुमार मेधावी विशेष कार्य बल पटना ने दर्ज करायी है. इस एनकाउंटर में तीन अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया […]
विज्ञापन
पटना विशेष कार्यबल ने दर्ज करायी प्राथमिकी
महनार/पटना : महनार के बहलोलपुर दियारा में बीते शुक्रवार को अपराधियों व पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर की प्राथमिकी महनार थाने में दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी वीरेंद्र कुमार मेधावी विशेष कार्य बल पटना ने दर्ज करायी है.
इस एनकाउंटर में तीन अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया था तथा तीन को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन अपराधी भाग निकले थे. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो एके-47, एक मेड इन इटली पिस्टल व बाइक बरामद किया था.
मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर एके-47 व पिस्टल से लगभग 110 राउंड फायरिंग की थी. इसके जवाब में एसटीएफ ने एके-47, इंसास राइफल व एसएलआर से लगभग 78 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें मनीष सिंह सहित तीन अपराधी मारे गये थे. एनकाउंटर के दौरान मुकेश सिंह रूपसपुर पटना, विनोद कुमार उर्फ बाबू साहेब जुड़ावनपुर वैशाली, बच्चू साह उर्फ डेंजर हसनपुर महनार को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




