ePaper

नये सत्र में जिले की 1260 छात्राओं को दी जायेगी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Updated at : 06 May 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नये सत्र में जिले की 1260 छात्राओं  को दी जायेगी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इसी माह से मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इसी माह से मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा. पहले चरण में जिले के विभिन्न स्कूलों की 1260 छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जायेगी. छात्राओं को मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने पर मार्शल आर्ट की दक्षता को दर्शाने वाले अलग-अलग रंगों के बेल्ट भी दिये जायेंगे. सबसे पहले सफेद बेल्ट प्रदान किया जायेगा और सबसे अंत में छात्राओं को ब्लैक बेल्ट दिया जायेगा. इसके अलावा अलग-अलग स्तर का प्रशिक्षण मिलने के साथ छात्राओं को पीले, नारंगी, हरा, नीला और भूरे रंग का बेल्ट प्रदान किया जायेगा. यह सभी अलग-अलग लेवल को पूरा करने की निशानी के रूप में छात्राओं को दी जायेगी. नये सत्र से कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं को मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी जायेगी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रथम चरण में 1260 छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जायेगी. वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों में करीब 15 हजार छात्राओं को ट्रेनिंग दी जायेगी. पहले चरण में प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसमें साल के अंत तक सभी चयनित स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं का ट्रेनिंग कार्य पूरा किया जायेगा. ट्रेनिंग पाने वाली छात्राएं अपने स्कूल की अन्य छात्राओं को ट्रेनिंग देंगी.

जिले की 3214 छात्राओं को मिल चुकी है मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

जिले के 33 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को तीन चरणों में कराटे और मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 3214 छात्राओं को कराटे और मार्शल आर्ट के विभिन्न मूव्स की ट्रेनिंग दी गयी है, ताकि वे आत्मरक्षा के काबिल बन सकें. शिक्षा विभाग की ओर से कराटे ट्रेनिंग की तीन चरण पूरी हो गयी है. इन छात्राओं को कराटे और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए जिले में कुल 11 ट्रेनर शामिल किये गये थे. कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अलावा जिले के कुल 655 मध्य विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को भी अलग-अलग चरण में कराटे और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन