समस्तीपुर : केंद्र में बनेगी महागठबंधन की सरकार : उपेंद्र कुशवाहा
Updated at : 03 Mar 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

सरायरंजन (समस्तीपुर) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी. बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. वह शनिवार को प्रखंड के केदार संतरामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन के मैदान में आयोजित उजियारपुर लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को […]
विज्ञापन
सरायरंजन (समस्तीपुर) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनेगी. बिहार की सभी 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी. वह शनिवार को प्रखंड के केदार संतरामाश्रय महाविद्यालय सरायरंजन के मैदान में आयोजित उजियारपुर लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि उजियारपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से रालोसपा की उम्मीदवारी होगी. कुशवाहा ने कहा कि जवानों को हम सलाम करते हैं. देशभक्त आज देश का एक-एक नागरिक सेना के साथ खड़ा है. लेकिन भाजपा वाले देशभक्त होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




