विप के कार्यकारी सभापति ने की राज्यपाल से मुलाकात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2019 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारुण रशीद ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. विधानमंडल में हुए राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का संदेश राज्यपाल को स्वयं सौंपा और आभार प्रकट किया. राज्यपाल को कार्यकारी सभापति ने परिषद पत्रिका साक्ष्य का जन से जननायक कर्पूरी ठाकुर विशेषांक भी […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मो हारुण रशीद ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की. विधानमंडल में हुए राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का संदेश राज्यपाल को स्वयं सौंपा और आभार प्रकट किया. राज्यपाल को कार्यकारी सभापति ने परिषद पत्रिका साक्ष्य का जन से जननायक कर्पूरी ठाकुर विशेषांक भी भेंट किया.
राज्यपाल ने विशेषांक की सराहना की. राज्यपाल ने कार्यकारी सभापति को राजभवन पत्रिका संवाद का नया अंक और राजभवन कैलेंडर भेंट किया. इस दौरान विधान परिषद के सचिव विनोद कुमार और कार्यकारी सभापति के ओएसडी विश्वजीत सिन्हा भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




