ePaper

12वीं का अंग्रेजी पेपर आज

Updated at : 02 Mar 2019 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
12वीं का अंग्रेजी पेपर आज

पटना : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा दो मार्च यानी कल से शुरू होने जा रही है. पहला पेपर अंग्रेजी का है और इसमें तीनों संकाय वाणिज्य, कला व विज्ञान के छात्र में शामिल होंगे. अंग्रेजी तीनों संकायों के लिए अनिवार्य विषय है. बिहार व झारखंड के 10वीं […]

विज्ञापन
पटना : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा दो मार्च यानी कल से शुरू होने जा रही है. पहला पेपर अंग्रेजी का है और इसमें तीनों संकाय वाणिज्य, कला व विज्ञान के छात्र में शामिल होंगे. अंग्रेजी तीनों संकायों के लिए अनिवार्य विषय है. बिहार व झारखंड के 10वीं और 12वीं के कुल 3.17 लाख परीक्षार्थी भाग लेने जा रहे हैं.
बिहार व झारखंड में मुख्य विषयों की परीक्षा 332 केंद्रों पर होगी. परीक्षाओं के लिए बेहद पुख्ता इंतजाम आयोजित हो रहे हैं. सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा में एक लाख बारह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. बिहार में 210 और झारखंड में 122 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
सीबीएसइ की इन गाइड लाइनों का रखें ध्यान
-परीक्षा में स्कूल यूनिफॉर्म पहनना है. बिना यूनिफॉर्म के प्रवेश नहीं मिलेगा.
– एडमिट कार्ड के साथ अपने स्कूल का आइडी कार्ड लेकर जाना होगा.
– सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
– परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट पैड, नोट बुक और किताब आदि लेकर न जाएं.
– प्राइवेट परीक्षार्थी को तभी प्रवेश दिया जायेगा, जब उनके एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होंगे.
– क्वेश्चन पेपर में दिये गये निर्देशों को पढ़ना बेहद जरूरी होता है.
– वे प्रश्न जो आपको अच्छे से आते हैं, उन्हें पहले करें. कठिन प्रश्नों में पहले न उलझाएं.
पैटर्न में बदलाव पर ध्यान दें
सीबीएसइ ने 12वीं अंग्रेजी के प्रश्नपत्र का पैटर्न बदल दिया है. 40 के बजाय 35 प्रश्न ही पूछे जायेंगे. पैसेज लिखने में परीक्षार्थी को अपेक्षाकृत कम शब्दों में लिखना पड़ेगा. एक पैसेज 1100 से 1200 व दूसरा पैसेज 400-500 शब्दों में लिखना होता था. अब 1200 शब्द वाले पैसेज को 800 में ही उत्तर देना होगा. सेक्शन ए (रीडिंग पार्ट) में 30 अंकों के अब 19 प्रश्न रहेंगे. अब तक 30 अंकों के 24 प्रश्न रहते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन