पटना : पुलिसकर्मी ड्यूटी में करते थे चैट अब नहीं रख सकेंगे मोबाइल फोन

Updated at : 28 Feb 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुलिसकर्मी ड्यूटी में करते थे चैट अब नहीं रख सकेंगे मोबाइल फोन

पटना : राज्य की पुलिस अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगी. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिख कर इस आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है. ड्यूटी के दौरान अब वही पुलिस कर्मी फोन रख सकेंगे जिनको सीयूजी मिला हुआ है. पुलिस मुख्यालय को […]

विज्ञापन
पटना : राज्य की पुलिस अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेगी. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिख कर इस आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है. ड्यूटी के दौरान अब वही पुलिस कर्मी फोन रख सकेंगे जिनको सीयूजी मिला हुआ है.
पुलिस मुख्यालय को शिकायत मिली थीं कि जवान ड्यूटी के दौरान चैटिंग में व्यस्त रहते हैं. पुलिस अफसरों को आते-जाते समय ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात पुलिस वाले भी फोन पर अंगुलियां चलाते दिख जाते थे. पत्र में स्पष्ट लिखा है कि आन ड्यूटी फोन यूज करना अनुशासनहीनता माना जायेगा. सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने पुलिसकर्मियों को इस आदेश से अवगत करा दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन