पटना : उठो सहेली अभियान से प्रदेश में सामाजिक कुरीतियां होंगी खत्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 3:39 AM
पटना : बिहार सरकार महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख भी रहा है. लेकिन, समाज में वर्षों से कुछ ऐसी कुरीतियां चली आ रही हैं, जिसे खत्म करना भी जरूरी है. भ्रूणहत्या, बाल विवाह, डायन बताकर महिलाओं को प्रताड़ित करना ऐसी हैं कुरीतियां हैं. इन्हें […]
पटना : बिहार सरकार महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में दिख भी रहा है. लेकिन, समाज में वर्षों से कुछ ऐसी कुरीतियां चली आ रही हैं, जिसे खत्म करना भी जरूरी है. भ्रूणहत्या, बाल विवाह, डायन बताकर महिलाओं को प्रताड़ित करना ऐसी हैं कुरीतियां हैं.
इन्हें समाप्त करने के लिए बिहार राज्य महिला विकास निगम प्रखंड स्तर पर उठो सहेली अभियान शुरू करेगा. राज्य के सभी जिलों में प्रखंड स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान चलाया जायेगा. लोगों को कुरीतियों के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा कर लोगों को जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










