ePaper

पटना पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 13 थानाध्यक्ष बदले

Updated at : 22 Feb 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना पुलिस महकमे में भारी फेरबदल, 13 थानाध्यक्ष बदले

पटना : एसएसपी गरिमा मलिक ने राजधानी में कानून व्यवस्था मुस्तैद करने के लिए कदम उठाते हुए थानाध्यक्षों का तबादला किया है. 8 थानों में पुलिस केंद्र से नये थानाध्यक्ष भेजे गये हैं. पटना के एयरपोर्ट थानाध्यक्ष सनोवर खां को सचिवालय का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा को अगमकुंआ […]

विज्ञापन

पटना : एसएसपी गरिमा मलिक ने राजधानी में कानून व्यवस्था मुस्तैद करने के लिए कदम उठाते हुए थानाध्यक्षों का तबादला किया है. 8 थानों में पुलिस केंद्र से नये थानाध्यक्ष भेजे गये हैं.

पटना के एयरपोर्ट थानाध्यक्ष सनोवर खां को सचिवालय का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा को अगमकुंआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है. विक्रम थाने में पदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को नौबतपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है.

विशेष आसूचना इकाई में पदस्थापित संजीत कुमार को बाढ़ का थानाध्यक्ष, सचिवालय थानाध्यक्ष रामानुज राम को अनुसूचित जाति जनजाति का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 8 ऐसे थाना अध्यक्ष तैनात किये गये हैं जिनकी पोस्टिंग अब तक पुलिस केंद्र में थी.

चंदन कुमार सिंह को पटना पुलिस केंद्र से तबादला करते हुए विक्रम थाने का अध्यक्ष बनाया गया है. श्रीहरी ओझा को खगौल का थानाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को दानापुर का थानाध्यक्ष, नंदकिशोर सिंह को पालीगंज का थानाध्यक्ष, केशव कुमार मजूमदार को एयरपोर्ट का थानाध्यक्ष, चेतनानंद झा को पाटलिपुत्र का थानाध्यक्ष, अशोक कुमार को कंकड़बाग का थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन