पटना : मछली से बैन हटाने के लिए आंध्र के सीएम ने लिखा पत्र
Updated at : 22 Jan 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना नगर निगम क्षेत्र में पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश की मछली पर लगे प्रतिबंध के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बिहार सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि बिहार सरकार के अधिकारी जब चाहें, आंध्र प्रदेश आकर औचक निरीक्षण कर सकते हैं. वहां की […]
विज्ञापन
पटना : पटना नगर निगम क्षेत्र में पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश की मछली पर लगे प्रतिबंध के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बिहार सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि बिहार सरकार के अधिकारी जब चाहें, आंध्र प्रदेश आकर औचक निरीक्षण कर सकते हैं.
वहां की मछलियों में फॉर्मलिन समेत अन्य किसी तरह का हानिकारक रसायन नहीं पाया जाता है. इसकी जिस तरह से चाहें, बिहार के अधिकारी जांच कर सकते हैं.
इस प्रतिबंध से आंध्र प्रदेश के गरीब लोगों की जीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इस प्रतिबंध पर फिर से विचार करते हुए उचित निर्णय लिया जाये. हालांकि, आंध्र प्रदेश से ऐसा कोई पत्र आने की पुष्टि राज्य के किसी स्तर के अधिकारी ने नहीं किया है. पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




