पटना : आंध्र की मछलियों पर फैसला आज, रोक लगने की संभावना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 8:11 AM
विज्ञापन
पटना : बिहार सरकार आंध्रप्रदेश से आने वाली मछलियों पर रोक लगाने को लेकर सोमवार को निर्णय लेगी. दोपहर 12:30 बजे स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार इसकी घोषणा करेंगे. आंध्र की मछलियों में फर्मलिन के प्रयोग की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आंध्र की मछलियों के सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजे गये […]
विज्ञापन
पटना : बिहार सरकार आंध्रप्रदेश से आने वाली मछलियों पर रोक लगाने को लेकर सोमवार को निर्णय लेगी. दोपहर 12:30 बजे स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार इसकी घोषणा करेंगे. आंध्र की मछलियों में फर्मलिन के प्रयोग की शिकायत मिली थी, जिसके बाद आंध्र की मछलियों के सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजे गये थे.
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. चार दिनों से पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा था. दूसरी ओर आंध्र से मुजफ्फरपुर बाजार समिति पहुंची मछलियों के तीन सैंपल रविवार को लिये गये हैं. मुजफ्फरपुर के खाद्य संरक्षा के अधिकारी सुदामा जी ने कहा कि सभी सैंपल देर शाम केंद्रीय लैब कोलकता भेज दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










