पटना : तेजस्वी यादव भूल गये जंगल राज का कलंक : संजय सिंह
Updated at : 07 Jan 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा है कि वे जंगल राज का कलंक भूल गये क्या? उनके परिवार ने अब तक कितने अपराधियों को संरक्षण दिया? उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से 2004 के बीच राजद के शासनकाल में राज्य में अपराध चरम […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा है कि वे जंगल राज का कलंक भूल गये क्या? उनके परिवार ने अब तक कितने अपराधियों को संरक्षण दिया?
उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से 2004 के बीच राजद के शासनकाल में राज्य में अपराध चरम पर था. वहीं, नीतीश कुमार सरकार की मंजिल सुशासन है और इस सरकार में कानून से ऊपर कोई नहीं है. सिंह ने कहा कि राजद के 15 साल के शासनकाल में 1990 से 2005 तक 67,249 हत्या और 1991 से 2005 तक के शासनकाल में 12827 दुष्कर्म और 5243 फिरौती के लिए अपहरण की घटना हुई. लालू-राबड़ी शासनकाल में 118 नरसंहार हुए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो शहाबुद्दीन को पार्टी से निकालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




