पटना : भाजपा के प्रभारी बने रहेंगे भूपेंद्र यादव, मंगल पांडेय को झारखंड व नितिन नवीन को सिक्किम की कमान

Updated at : 27 Dec 2018 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रभारी बने रहेंगे भूपेंद्र यादव, मंगल पांडेय को झारखंड व नितिन नवीन को सिक्किम की कमान

पटना : भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बिहार के नेताओं पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव को बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया है. यादव पूर्व से ही बिहार के प्रभारी […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में बिहार के नेताओं पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं. बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव को बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी बनाया गया है. यादव पूर्व से ही बिहार के प्रभारी रहे हैं.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. वे हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी भी हैं. विधायक नितिन नवीन को लोकसभा चुनाव के लिए सिक्किम राज्य का प्रभारी बनाया गया है. उन्हें पहली बार इस तरह की जिम्मेदारी दी गयी है.

पटना : जल्द ही जायेंगे रांची, जीतेंगे सभी सीटें : मंगल पांडेय
पटना : झारखंड भाजपा के प्रभारी बनाये गये स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जल्द ही रांची और पूरे झारखंड का दौरा करेंगे. पांडेय ने कहा कि प्रदेश में 2019 के चुनाव में पिछली बार से भी अधिक सीटें भाजपा जीतेगी. जल्द ही रांची आकर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का वे आकलन करेंगे, फिर इसके बाद आगे की रणनीति बनायी जायेगी.
बुधवार को हिमाचल प्रदेश में रहे मंगल पांडेय ने कहा कि चुनाव एक युद्ध है और युद्ध जीतने की रणनीति तैयार की जायेगी. इस बार भाजपा प्रदेश की सभी चौदह सीटें जीतेगी. गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों में 12 पर भाजपा का कब्जा हुआ था. सिर्फ दो सीटें दुमका और राजमहल की सीटें ही झारखंड मुक्ति मोरचा के पास रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन