ePaper

भाजपा से हाथ मिलाता तो चारा घोटाला हो जाता भाईचारा घोटाला - तेजस्वी

Updated at : 22 Dec 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा से हाथ मिलाता तो चारा घोटाला हो जाता भाईचारा घोटाला - तेजस्वी

पटना : बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा और नीतीश कुमार पर आरोपों की बौछार लगा दी. उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद बीजेपी से अगर हाथ मिला लेते तो वह आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते. तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा और नीतीश कुमार पर आरोपों की बौछार लगा दी. उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद बीजेपी से अगर हाथ मिला लेते तो वह आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते. तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता. अगर लालू जी का डीएनए बदल जाता.
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आखिर कब तक बिहार के व्यापारी, किसान और नौजवान अपराधियों की गोलियों का शिकार होते रहेंगे?
शराबबंदी और बालूबंदी के हैंगओवर ने बिहार को बर्बाद कर दिया. सरकार ने राजधर्म गिरवी रख आपने थानों की नीलामी कर प्रशासन का ईमान भी बेच दिया है. मुख्यमंत्री की नैतिकता लोलुपता बन गयी है और अंतरात्मा बन गयी है दुरात्मा. नीतीश कुमार मौनी बाबा और सुशील मोदी ढोंगी बाबा की जनादेश चोरी वाली कुख्यात जोड़ी बिहार के अपराध पर बेशर्मी की हद तक चुप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन