पटना : ठीक से ठंड भी शुरू नहीं हुई पर सात घंटे लेट चल रही ट्रेन
Updated at : 24 Nov 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अभी ठंड व कोहरे की शुरुआत भी सही मायने में नहीं हुई कि ट्रेनों की चाल बिगड़ गयी है. स्थिति यह है कि ट्रेन पांच से सात घंटे देरी से चल रही हैं. यह स्थिति पिछले 10 दिनों से चल रही है. लगातार हो रही ट्रेन लेट के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों […]
विज्ञापन
पटना : अभी ठंड व कोहरे की शुरुआत भी सही मायने में नहीं हुई कि ट्रेनों की चाल बिगड़ गयी है. स्थिति यह है कि ट्रेन पांच से सात घंटे देरी से चल रही हैं. यह स्थिति पिछले 10 दिनों से चल रही है. लगातार हो रही ट्रेन लेट के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
शुक्रवार को सबसे अधिक परेशानी पंजाब और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के साथ हुई. क्योंकि गाड़ी संख्या 12370 हावड़ा से हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस व 13006 हावड़ा से अमृतसर जाने वाले ट्रेन काफी देरी से चल रही थी. हावड़ा हरिद्वार जहां 4 घंटे देरी से रवाना हुई, वहीं पंजाब मेल सात घंटे देरी से चल रही थी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 13484 फरक्का एक्सप्रेस भी पांच घंटे देरी से परिचालन किया जा रहा था.
देर से उतरे विमान
पटना. धुंध से पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन शुक्रवार को भी प्रभावित रहा, कम दृश्यता के कारण सुबह 10 बजे से पहले उतरने वाले सभी विमान आधे से एक घंटे देर से उतरे और उनका टेकऑफ भी देर से हुआ. इसमें इंडिगो की दो और गो की एक फ्लाइट थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




