पटना : फेसबुक पर फेक आईडी और मैसेंजर से मांग दी रंगदारी
Updated at : 23 Nov 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नौबतपुर के कुख्यात अपराधी मुचकुंद के नाम पर एक इंटरमीडियट के छात्र अनीश कुमार डुलडुल ने फेसबुक पर फेक आइडी बना ली और नौबतपुर, बिहटा, विक्रम के कई व्यवसायियों व जनप्रतिनिधियों से रंगदारी मांग ली. अचानक मुचकुंद के नाम पर रंगदारी मांगे जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस परेशान हो गयी और मामले […]
विज्ञापन
पटना : नौबतपुर के कुख्यात अपराधी मुचकुंद के नाम पर एक इंटरमीडियट के छात्र अनीश कुमार डुलडुल ने फेसबुक पर फेक आइडी बना ली और नौबतपुर, बिहटा, विक्रम के कई व्यवसायियों व जनप्रतिनिधियों से रंगदारी मांग ली. अचानक मुचकुंद के नाम पर रंगदारी मांगे जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस परेशान हो गयी और मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इंटरनेट के आइपी एड्रेस की मदद से खोजबीन शुरू की और अनीश कुमार डुलडुल तक पहुंच गयी. इस मामले में पुलिस ने अनीश कुमार डुलडुल के साथ ही उसके दोस्त मणिकांत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.
अनीश ने मणिकांत के ही ईमेल आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनायी थी और फिर मैसेंजर से कई व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों से 50 हजार से एक लाख की रंगदारी मांग दी थी. इसके बाद उन लोगों ने नौबतपुर के साथ ही अन्य थानों में मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




