बिहार के शेल्टर होम में यौन शोषण के मामलों के सामने आने के बाद देशभर में 539 बाल गृह हुए बंद : WCD

Updated at : 22 Nov 2018 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के शेल्टर होम में यौन शोषण के मामलों के सामने आने के बाद देशभर में 539 बाल गृह हुए बंद : WCD

नयी दिल्ली : बिहार में यौन उत्पीड़न के मामलों के उजागर होने की पृष्ठभूमि में देश के बाल गृहों की जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में कुल 539 बाल गृहों (सीसीआई) को बंद कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार में यौन उत्पीड़न के मामलों के उजागर होने की पृष्ठभूमि में देश के बाल गृहों की जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में कुल 539 बाल गृहों (सीसीआई) को बंद कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र में 377 बालगृहों को बंद किया गया, जो सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों में सर्वाधिक है. इसके बाद आंध्र प्रदेश में 78 और तेलंगाना में 32 बालगृह बंद किये गये हैं.

बिहार के एक आश्रय गृह में 34 नाबालिग बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामने आने के बाद मंत्रालय ने अगस्त में राज्यों को अपने सभी बाल गृहों की जांच के निर्देश दिये थे. इसने संबंधित इलाकों के जिलाधीशों को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जमा करने को कहा था. महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि करीब 539 बालगृह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं या पंजीकृत नहीं हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उन संस्थानों को बंद करना पड़ा, जिन्होंने बच्चों को रहने के लिये वांछित बेहतर माहौल उपलब्ध नहीं कराया, या उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया अथवा गैर पंजीकृत थे.” अधिकारी ने बताया कि उन बाल गृहों में रह रहे बच्चों को सुरक्षित अन्य बाल गृहों में भेज दिया गया है. केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इससे पहले विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसियों (एसएए)और बाल गृहों की नियमित निगरानी के लिये राज्य एवं जिला स्तर पर बाल कल्याण समितियों की स्थापना का अनुरोध किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन