पटना : जातिवादी जनगणना पर किसको आपत्ति, कौन डर रहा : तेजस्वी प्रसाद यादव

Updated at : 18 Nov 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जातिवादी जनगणना पर किसको आपत्ति, कौन डर रहा : तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना के आंकड़ों को लेकर फिर सवाल खड़े किये. शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि इस देश में कुत्ता-बिल्ली, गाय-भैंस, शेर सबकी गिनती होती है. जनगणना में धर्म, भाषा, रेस, एथनिसिटी सभी की गिनती होती है. अगर उसमें जाति का कॉलम जुड़ता है तो आपत्ति […]

विज्ञापन
पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना के आंकड़ों को लेकर फिर सवाल खड़े किये. शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि इस देश में कुत्ता-बिल्ली, गाय-भैंस, शेर सबकी गिनती होती है.
जनगणना में धर्म, भाषा, रेस, एथनिसिटी सभी की गिनती होती है. अगर उसमें जाति का कॉलम जुड़ता है तो आपत्ति क्यों? कौन है वो जातिवादी लोग जो जातिगत जनगणना नहीं करवाना चाहते? वो क्यों इससे डर रहे हैं?
सीसीटीवी कैमरा प्रकरण पर ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे घर के चारों ओर अनेकों सीसीटीवी कैमरा लगाने से अगर बिहार की कानून व्यवस्था और अपराध में सुधार होता है तो कृपया हमारे घर में लाखों कैमरा लगवा दें. तीसरे ट्विट में आईआरसीटीसी मामले में सीबीआई निदेशक का सीवीसी के सामने हुए खुलासे पर कहा कि पीएमओ के इशारे पर जांच में हस्तक्षेप कर ‘लालू और तेजस्वी’ को फंसाया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन