गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद में किया छठ घाट का लोकार्पण

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सपत्नीक आज प्रातः अहमदाबाद के साबरमती तट पर गुजरात सरकार द्वारा 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों के साथ पटना से लाया गंगा जल उदयीमान सूर्य को अर्पित कर छठ पूजा की. ज्ञातव्य है कि कल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सपत्नीक आज प्रातः अहमदाबाद के साबरमती तट पर गुजरात सरकार द्वारा 11 करोड़ की लागत से नवनिर्मित छठ घाट पर हजारों छठ व्रतियों के साथ पटना से लाया गंगा जल उदयीमान सूर्य को अर्पित कर छठ पूजा की. ज्ञातव्य है कि कल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बिहार के उपमुख्यमंत्रीसुशील मोदी की उपस्थिति में अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रन्ट पर 300 मीटर से अधिक लंबा 11 करोड़ की लागत से निर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया था.
इसके पूर्व विजय रूपाणी, अहमदाबाद की महापौर, सांसद, विधायकों एवं अन्यों ने अस्ताचल गामी सूर्य की सामूहिक आरती कर छठ मइया की पूजा की. इस अवसर पर छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने सोमनाथ के मंदिर का राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन, गांधी के चंपारण सत्याग्रह, गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात और बिहार के अटूट संबंधों को कोई कमजोर नहीं कर सकता है.
इसके पूर्व सुशील मोदी ने नर्मदा पर सरदार सरोवर बांध के निकट 182 मीटर ऊंची सरदार पटेल की ‘एकता की मूर्ति’ का परिभ्रमण किया. सुशील मोदी ने विजिटर बुक में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मूर्ति को स्थापित कर दुनिया को 8वां आश्चर्य दिया है. उन्होंने कहा की बहुत शीघ्र बिहार भाजपा के विधायक दुनिया की इस सबसे ऊंची इस विशाल मूर्ति को देखने गुजरात जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




