पटना : नमामि गंगे की कल समीक्षा करेंगे नितिन गडकरी
Updated at : 22 Oct 2018 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को बिहार में चल रही नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के साथ ही बुडको एमडी अमरेंद्र कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को बिहार में चल रही नमामि गंगे परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के साथ ही बुडको एमडी अमरेंद्र कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी सोमवार को नयी दिल्ली रवाना होंगे.
बैठक में अधिकारियों के साथ परियोजनाओं से जुड़े निदेशक व कांट्रैक्टरों को भी आमंत्रित किया गया है. मालूम हो कि नमामि गंगे परियोजना के तहत बेऊर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन दिसंबर में किया जाना है. बैठक में तमाम एसटीपी परियोजनाओं व सीवरेज नेटवर्क के प्रगति की भी समीक्षा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




