पटना :लालू के परिवार में छिड़ा है महाभारत : संजय सिंह
Updated at : 18 Oct 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू के परिवार में महाभारत चल रहा है. तेजस्वी यादव को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए. खुद को बड़ा नेता समझने की उनको बहुत बड़ी गलतफहमी हो गयी है. अपने आपको महिमामंडित कर रहे हैं, जबकि जनता के बीच उनके पूरे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू के परिवार में महाभारत चल रहा है. तेजस्वी यादव को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए. खुद को बड़ा नेता समझने की उनको बहुत बड़ी गलतफहमी हो गयी है. अपने आपको महिमामंडित कर रहे हैं, जबकि जनता के बीच उनके पूरे परिवार की कोई महिमा नहीं रही है.
जनता को सब समझ में आ गया है कि बिहार का विकास नीतीश कुमार ने कराया है. राजद के शासन में तो बस अपराध हुआ है. भ्रष्टाचार हुअा है. नेता विरोधी दल की न्याय यात्रा पर सवाल खड़ा करते कहा कि यह यात्रा ढोंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




