पटना : होटल मालिक का बेटा मोबाइल स्नैचिंग करते गिरफ्तार
Updated at : 25 Sep 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कदमकुआं पुलिस ने राजेंद्र नगर इलाके में मोबाइल स्नेचिंग करके भाग रहे मोबाइल स्नेचर मो आबिर हसन व उसके सहयोगी मल्लू को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों ही सब्जीबाग के रहने वाले है. आबिर हसन सब्जीबाग के होटल ए टू जेड के मालिक का बेटा है. पुलिस ने इसके पास से मोबाइल फोन […]
विज्ञापन
पटना : कदमकुआं पुलिस ने राजेंद्र नगर इलाके में मोबाइल स्नेचिंग करके भाग रहे मोबाइल स्नेचर मो आबिर हसन व उसके सहयोगी मल्लू को गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों ही सब्जीबाग के रहने वाले है. आबिर हसन सब्जीबाग के होटल ए टू जेड के मालिक का बेटा है. पुलिस ने इसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया. पुलिस ने इसकी बाइक भी जब्त कर ली है. बताया जाता है कि मो आबिर हसन व मल्लू एक बाइक पर सवार हो कर राजेंद्र नगर पहुंचे और एक युवकसे मोबाइल फोन छीन कर भागने लगे. लेकिन उस युवक ने हो-हल्ला मचा दिया और खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
भीड़ ने कर दी धुनाई
इसके बाद उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. कदमकुआं थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने बताया कि पकड़ा गया मोबाइल स्नेचर होटल मालिक का बेटा है. उसके साथ एक सहयोगी को भी पकड़ा गया है. दोनों को मंगलवार को जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




