सबलपुर में छापेमारी आधा दर्जन हिरासत में

Updated at : 13 Sep 2018 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
सबलपुर में छापेमारी आधा दर्जन हिरासत में

मामला कोसी एक्सप्रेस में डकैती का जेल से छूटे अपराधी भी पुलिस के निशाने पर फतुहा व दनियावां में भी खोज जारी पटना सिटी : कोसी सूपर एक्सप्रेस में दस सितंबर की रात हुई डकैती मामले को सुलझाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. रेल पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर फतुहा, दनियावां […]

विज्ञापन

मामला कोसी एक्सप्रेस में डकैती का

जेल से छूटे अपराधी भी पुलिस के निशाने पर
फतुहा व दनियावां में भी खोज जारी
पटना सिटी : कोसी सूपर एक्सप्रेस में दस सितंबर की रात हुई डकैती मामले को सुलझाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. रेल पुलिस ने मिले सुराग के आधार पर फतुहा, दनियावां व दीदारगंज के सबलपुर गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दरम्यान बुधवार को सबलपुर गांव से आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अनुसंधान में जो बात सामने आयी है. उसके अनुसार अपराधियों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है, जबकि घटना को लीड कर रहे व्यक्ति की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने की बात कही जा रही है. रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है.
टीम की छापेमारी फतुहा, दनियावां व सबलपुर के आसपास में हो रही है. हालांकि, घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लोगों को उठाया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा. पुलिस का कहना है कि ट्रेन में डकैती, लूटपाट व छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की सूची भी बनायी जा रही है, जो हाल ही में जेल से छूटे हैं. थानाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश छापेमारी चल रही है. जल्द की मामले का उद्भेदन हो जायेगा. बताते चलें कि डकैती के मामले में पटना साहिब रेल थाना में कांड संख्या 319/ 18 के तहत पंडारक के गोवाशा निवासी पप्पू कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन