पटना : आज खुले रहेंगे बिजली कंपनी के कलेक्शन काउंटर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2018 5:36 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार में बिजली कंपनी के कलेक्शन काउंटर रविवार को खुले रहेंगे. वहां उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैं. बीते कई दिनों से छुट्टी होने के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है. जबकि, नॉर्थ बिहार […]

विज्ञापन
पटना : बिहार में बिजली कंपनी के कलेक्शन काउंटर रविवार को खुले रहेंगे. वहां उपभोक्ता बिल जमा कर सकते हैं. बीते कई दिनों से छुट्टी होने के कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है. जबकि, नॉर्थ बिहार के जीएम विजय कुमार ने कहा कि कंपनी की ओर से इस बाबत पहले से ही आदेश जारी किया जा चुका है.
आदेश में कहा गया है कि 16 अगस्त को राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. इसमें पाया गया है कि इस महीने अब तक की वसूली बीते महीनों की तुलना में काफी कम है. कंपनी ने 20 अगस्त को डेढ़ बजे तक अवकाश घोषित किया है जबकि 22 अगस्त को पहले से ही अवकाश है. इसे देखते हुए कंपनी ने 19 अगस्त को कैश कलेक्शन काउंटर खुला रखने का निर्णय लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन