गांधी घाट में सनसनीखेज हादसा: स्नान के दौरान तीन युवक गंगा में डूबे, SDRF ने निकाले शव

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 26 May 2026 12:23 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गांधी घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Patna News: (नीतीश सिंह) पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित गांधी घाट पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.


एक युवक को बचाने के प्रयास में दो और डूबे

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे कंकड़बाग निवासी 20 वर्षीय समर कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गांधी घाट पहुंचा था. नहाते समय समर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके दोनों साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी तेज धारा की चपेट में आ गए और तीनों डूब गए. मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.


SDRF ने बरामद किए तीनों शव, दो की पहचान जारी

घटना की सूचना पर पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. कुछ ही समय में तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. समर कुमार की पहचान हो चुकी है, जबकि दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस आगे की जांच और शिनाख्त में जुटी है.

ALSO READ: CIMP पटना में एडमिशन शुरू, PGDM 2026-28 के लिए बड़ा मौका, AI और एनालिटिक्स स्पेशलाइजेशन भी जोड़ा गया

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन