पटना में स्कॉर्पियो नहीं दिलाने पर युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मौत

Updated:
विज्ञापन
patna news

सागर कुमार

Patna News:राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ स्थित पिलर नंबर 46 के समीप 30 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

Patna News:(नीतीश सिंह) राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ स्थित पिलर नंबर 46 के समीप 30 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान सागर कुमार के रूप में हुई है, जो इंद्रपुरी के रोड नंबर-2 का रहने वाला था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

गंगा में कूदने से पहले परिजनों को किया वीडियो कॉल

बताया जाता है कि सागर कुमार ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया था. वीडियो कॉल के दौरान उसने गंगा नदी में कूदने की बात कही. इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. युवक की बात सुनते ही परिवार के लोग घबरा गये और उसकी तलाश शुरू कर दी.

पुलिस और SDRF ने चलाया सर्च अभियान

परिजनों ने तत्काल मामले की जानकारी पीरबहोर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. गंगा नदी में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया.

पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेजा गया शव

शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्कॉर्पियो खरीदने की मांग को लेकर था नाराज

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सागर कुमार ने अपने पिता से स्कॉर्पियो खरीदने की मांग की थी. हालांकि पिता इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी बात से नाराज होकर युवक ने गुस्से में यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ALSO READ: पंजाब के युवाओं ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत का किया शानदार दौरा, नालंदा से लेकर गया तक घूमी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन