फतुहा : वैन ने स्कूटी में मारी टक्कर पति की मौत व पत्नी घायल

Updated at : 13 Aug 2018 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
फतुहा : वैन ने स्कूटी में मारी टक्कर पति की मौत व पत्नी घायल

दुर्घटना के बाद वैन चालक हुआ फरार फतुहा : हिलसा राजमार्ग के कोल्हर पुल के पास पिकअप वैन व स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस घटना में स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल दंपति को स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी लाया गया जहां से गंभीर हालत में दोनों को एनएमसीएच […]

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद वैन चालक हुआ फरार
फतुहा : हिलसा राजमार्ग के कोल्हर पुल के पास पिकअप वैन व स्कूटी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस घटना में स्कूटी सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल दंपति को स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी लाया गया जहां से गंभीर हालत में दोनों को एनएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही पति की मौत हो गयी.
घायल पत्नी को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान नालंदा जिले के हरनौत के दरखा गांव निवासी वसंत कुमार 45 वर्ष के रूप में हुई है और घायल पत्नी संगीता देवी है. बताया जाता है कि पंकज कुमार अपनी पत्नी संगीता के साथ स्कूटी से बराबर धाम जा रहे थे. तभी कोल्हर पुल के पास हादसे का शिकार हो गये. उधर, पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. वैन चालक फरार बताया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन