पटना : रामविलास पासवान दलित प्रेम की दिखा रहे नौटंकी : जीतन राम मांझी

Updated at : 13 Aug 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रामविलास पासवान दलित प्रेम की दिखा रहे नौटंकी : जीतन राम मांझी

पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर दलित प्रेम दिखाने को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर जब पूरे देश के दलित सड़क पर थे, उस समय उनका दलित प्रेम नहीं दिखाई दे रहा था. रामविलास पासवान […]

विज्ञापन
पटना : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर दलित प्रेम दिखाने को नौटंकी करार दिया है.
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर जब पूरे देश के दलित सड़क पर थे, उस समय उनका दलित प्रेम नहीं दिखाई दे रहा था. रामविलास पासवान व उनके बेटे चिराग पासवान प्रदर्शनकारियों को उपद्रवी तत्व बता रहे थे.
अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में मांझी ने रामविलास पासवान पर एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम बनने का श्रेय लेने पर करारा प्रहार किया. मांझी ने कहा कि अधिनियम को संविधान की नौवीं सूची में नहीं डालने के खिलाफ पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन