पटना : बाल विवाह निरोधक कानून को केंद्र व राज्य सरकार से जवाब तलब
Updated at : 03 Aug 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बाल विवाह निरोधक कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जबाब तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कौशलेंद्र नारायण की रिट याचिका को सुनते हुए केंद्र व राज्य सरकार को चार सप्ताह में […]
विज्ञापन
पटना : बाल विवाह निरोधक कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जबाब तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कौशलेंद्र नारायण की रिट याचिका को सुनते हुए केंद्र व राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब दायर करने का निर्देश दिया है.
याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया की बाल विवाह निरोधक कानून जो, नवंबर 2007 से लागू हुआ वह संसद से पारित अधिनियम है.
इसके धारा 5 में एक प्रावधान है कि बाल विवाह दंपति से जन्मे बच्चे को उचित पालन पोषण हेतु अलग शिशु केंद्र में जिला जज के आदेश पर रखा जायेगा. यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधि व अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. क्योंकि दुधमुहे बच्चे को उसके जीवित मां से अलग नहीं किया जा सकता. वहीं दूसरी ओर यह प्रावधान हिन्दू गार्जियनशिप एवं मेंटेनेंस एक्ट और जुवेनाइल कानून का भी विरोधाभासी है. हाईकोर्ट ने कानून की संवैधानिकता पर उठे सवाल पर संज्ञान लेते हुए केंद्र व राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




