पटना : मरीजों को एंबुलेंस दिलाना अब डॉक्टरों की जिम्मेदारी

Updated at : 18 Jul 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मरीजों को एंबुलेंस दिलाना अब डॉक्टरों की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन, प्रिंसिपल व अधीक्षक की लगायी क्लास पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानी से संबंधित खबरों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का रुख काफी सख्त है. मंगलवार को कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन करने आये मंत्री ने […]

विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन, प्रिंसिपल व अधीक्षक की लगायी क्लास
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानी से संबंधित खबरों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का रुख काफी सख्त है.
मंगलवार को कोबाल्ट मशीन का उद्घाटन करने आये मंत्री ने साफ-साफ कहा कि मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने का जिम्मा अब डॉक्टरों का होगा. एंबुलेंस नहीं मिलने पर वार्ड के इंचार्ज या विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. दरअसल सोमवार को पीएमसीएच में एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद दो महिलाओं ने खुद अरथी उठाकर शव को श्मशान घाट तक पहुंचाया था. यह घटना जब मीडिया में आयी तो स्वास्थ्य मंत्री पीएमसीएच प्रशासन पर काफी नाराज हो गये और प्रिंसिपल से लेकर अधीक्षक तक की क्लास लग गयी थी.
कैंसर में एमडी की पढ़ाई और ब्रेकी थेरेपी की सुविधा : कोबाल्ट मशीन के उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने लेक्चर थियरेटर का उद्घाटन किया.
कैंसर विभाग के अध्यक्ष डॉ. पीएन पंडित ने कहा कि चार साल बाद कैंसर मरीजों की सिकाई सुविधा बहाल की गयी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ की राशि की मदद भी की है. यहां कैंसर के मरीजों की थिराट्रॉन-780ई से सिकाई होगी. जल्द ही ब्रेकीथेरेपी मशीन भी लगाया जायेगा. इसके लिए सरकार ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये आवंटित किये हैं. ब्रेकीथेरेपी मशीन लगने के बाद एमडी की पढ़ाई शुरू की जा सकेगी.
लिनीयर एक्सीलेरेटर के लिए 39 करोड़
डॉ पीएन पंडित ने कहा कि कैंसर विभाग में जल्द लिनीयर एक्सीलेरेटर मशीन की सुविधा मिलने जा रही है. इसके लिए केंद्रीय योजनाओं के तहत करीब 39 करोड़ की राशि का आवंटन हुआ है. स्थल निरीक्षण और नक्शा तैयार किया जा चुका है. प्रिंसिपल डॉ एके वर्मा ने कहा कि ब्रेकीथेरेपी की सुविधा शुरू होते ही एमसीआई को फिर से एमडी कोर्स शुरू करने के लिए पत्र लिखा जायेगा.
पटना. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य में 13 जगहों पर कैंसर जांच केंद्र खोला जायेगा. इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है. मरीज को कैंसर है या नहीं इसकी जांच इन केंद्रों पर होगी. इनके अलावा आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित कैंसर संस्थान में उपचार कराने की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही सहायक प्रोफेसर समेत विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन