पटना : जोसा काउंसेलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी
Updated at : 11 Jul 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

28 जुलाई को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का उद्घाटन पटना : बिहार के नवगठित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का उद्घाटन 28 जुलाई को 11:30 बजे होगा. इसका उद्घाटन बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसकी जानकारी मंगलवार को कुलपति प्रो गुलाब चंद राम जायसवाल ने दी.उन्होंने कहा कि इस मौके पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा विशिष्ट अतिथि […]
विज्ञापन
28 जुलाई को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का उद्घाटन
पटना : बिहार के नवगठित पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का उद्घाटन 28 जुलाई को 11:30 बजे होगा. इसका उद्घाटन बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसकी जानकारी मंगलवार को कुलपति प्रो गुलाब चंद राम जायसवाल ने दी.उन्होंने कहा कि इस मौके पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.
18 मार्च को मगध विवि से अलग होकर बना पीपीयू : कुलपति ने कहा कि छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों और अभिभावकों की लगातार परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू)की नींव रखी. 18 मार्च को मगध यूनिवर्सिटी से इसे अलग कर नया यूनिवर्सिटी बनाया गया. प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति करेंगे.
कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, लोगो, कुलगीत, न्यूज बुलेटिन का उद्घाटन होगा. कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में डीन प्रो जैनेंद्र कुमार, कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य, प्रो अारके मिश्रा, रजिस्ट्रार कर्नल कामेश कुमार, प्रॉक्टर प्रो महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो प्रवीण, डॉ आरके शर्मा, डॉ तनुजा, डॉ बीके मंगलम, प्रो अरुण कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




