पटना : एयरपोर्ट पर स्टील स्ट्रक्चर लगाकर 210 वर्गमीटर होगा कैनोपी एरिया का विस्तार
Updated at : 07 Jul 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना एयरपोर्ट के कैनोपी एरिया का विस्तार होगा. इसके लिए 15 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होगा. 210 वर्ग मीटर में फैला यह स्ट्रक्चर कैनोपी के ठीक बगल में स्थित होगा. इसमें कुर्सियां, पंखे व अन्य सभी सुविधाएं होंगी, जो कैनोपी एरिया में उपलब्ध हैं. स्टील स्ट्रक्चर के […]
विज्ञापन
पटना : पटना एयरपोर्ट के कैनोपी एरिया का विस्तार होगा. इसके लिए 15 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होगा. 210 वर्ग मीटर में फैला यह स्ट्रक्चर कैनोपी के ठीक बगल में स्थित होगा. इसमें कुर्सियां, पंखे व अन्य सभी सुविधाएं होंगी, जो कैनोपी एरिया में उपलब्ध हैं.
स्टील स्ट्रक्चर के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले महीने इसका निर्माण शुरू हो जायेगा. इसके बन जाने से डिपार्चर टाइम के दो घंटे से पहले पहुंचने वाले यात्रियों को बैठने में सुविधा होगी. विदित हो कि क्षमता से अधिक पैसेंजर लोड और एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ने से होने वाली असुविधा को कम करने के लिए पिछले वर्ष दिसंबर में एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर विजिटर्स के प्रवेश को पूरी तरह बंद कर दिया गया. साथ ही, यात्रियों को भी अब केवल दो घंटे पहले ही टर्मिनल के भीतर प्रवेश करने दिया जाता है. इस कारण डिपार्चर गेट के आसपास भीड़ बढ़ी रहती है.
कैनोपी एरिया में बैठने की जगह कम होने के कारण अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्री या किसी परिचित को छोड़ने के लिए आये व्यक्ति को प्राय: खड़ा ही रहना पड़ता है. नये स्टील स्ट्रक्चर के निर्माण व कैनोपी एरिया के विस्तार के साथ ही यह समस्या कुछ कम हो जायेगी. खास कर जाड़े में धुंध व कोहरे के कारण एक साथ कई विमान विलंबित हो जाते हैं और उनके यात्रियों का रेला लग जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




