दानापुर : क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 9:08 AM
विज्ञापन
दानापुर : दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को देर रात पूर्वी पंचशील नगर में छापेमारी कर चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 8 हजार नकद और 18 मोबाइल बरामद किये. गिरफ्तार सट्टेबाज के पास से सट्टे का हिसाब- किताब लिखी पर्ची बरामद हुई है. यह लोग […]
विज्ञापन
दानापुर : दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को देर रात पूर्वी पंचशील नगर में छापेमारी कर चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 8 हजार नकद और 18 मोबाइल बरामद किये. गिरफ्तार सट्टेबाज के पास से सट्टे का हिसाब- किताब लिखी पर्ची बरामद हुई है.
यह लोग सट्टेबाज के एजेंट के तौर पर काम करते थे. बता दें कि दानापुर में बड़े पैमाने पर टी-20 मैचों में सट्टेबाजी की जा रही है. पहले भी दानापुर के तार सट्टेबाजी से सीधे तौर पर जुड़ चुके हैं. पकड़े गये सट्टेबाजों का कहना है कि वे एजेंट के तौर पर काम करते हैं. फिलहाल पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के सरगना तक पहुंचने की रणनीति बना रही है.
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को देर रात गुप्त सूचना मिली कि पूर्वी पंचशील नगर निवासी जितेंद्र कुमार के घर में भारत व इंग्लैंड के बीच टी -20 क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी की जा रही है. सूचना के आधार पर जितेंद्र के मकान के चौथे तल्ले पर एक कमरे में छापेमारी कर चार लोगों को सट्टेबाजी करते हुए पकड़े गये. पकड़े गये चारों के पास से 8 हजार नकद और 18 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. सट्टेबाजी में मकान मालिक जितेंद्र के भाई रवि शंकर , सूरज कुमार व सुनील कुमार नारियल घाट तकिया पर व पिंटू कुमार तकिया पर निवासी को गिरफ्तार किया गया .
मकान के नीचे सीसीटीवी लगा हुआ था. इससे सट्टेबाजों ने नकद समेत अन्य कागजात फेंक दिये. मोबाइल फोन भी फेंक रहे थे. गिरफ्तार सूरज, सुनील , रविशंकर व पिंटू से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










