बिहार बोर्ड के कार्यालय के सामने छात्रों ने किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद घर लौटे छात्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 2:42 PM

विज्ञापन

पटना : मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बिहार बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर आश्वासन दिये जाने पर हंगामा शांत हुआ और छात्रों ने प्रदर्शन करना बंद कर लौट गये. मालूम हो कि बोर्ड […]

विज्ञापन

पटना : मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बिहार बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर आश्वासन दिये जाने पर हंगामा शांत हुआ और छात्रों ने प्रदर्शन करना बंद कर लौट गये. मालूम हो कि बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कंपार्टमेंटल की परीक्षा जुलाई में कराये जाने और परीक्षा परिणाम अगस्त में घोषित किये जाने की बात कही थी.

जानकारी के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना की मैट्रिक परीक्षा-2018 का परिणाम जारी किये जाने के बाद स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 28 जून से ऑनलाइन आवेदन किया जाना था. लेकिन, बोर्ड का वेबसाइट सही ढंग से काम नहीं कर पाने के कारण मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों और गड़बड़ी की शिकायत को लेकर शुक्रवार को बोर्ड कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया. वहीं, बोर्ड के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के बीच से पांच छात्रों के डेलीगेशन को बुला कर जल्द ही समस्याओं को दूर किये जाने का आश्वासन दिया. इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन