पटना : बम बनाने का सामान व शराब बरामद
Updated at : 29 Jun 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : मालसलामी थाने की पुलिस ने गुरुवार को मकान में गेसिंग कूपन व जुआ खेलने की सूचना के बाद जब मौके पर पहुंची, तो छापेमारी में उसने मकान से बम बनाने के सामान, बारूद व शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष प्रेम कुमार चौहान ने बताया कि जलकद्दर बाग मुहल्ले में गेसिंग कूपन व जुआ […]
विज्ञापन
पटना सिटी : मालसलामी थाने की पुलिस ने गुरुवार को मकान में गेसिंग कूपन व जुआ खेलने की सूचना के बाद जब मौके पर पहुंची, तो छापेमारी में उसने मकान से बम बनाने के सामान, बारूद व शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष प्रेम कुमार चौहान ने बताया कि जलकद्दर बाग मुहल्ले में गेसिंग कूपन व जुआ खेलने की खबर मिली थी.
इसके बाद पुलिस टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो गेसिंबाज नहीं मिले, पर मकान में तलाशी के दरम्यान बम बनाने की विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी. साथ ही अंग्रेजी शराब की छोटी 24 व बड़ी 29 बोतलें बरामद की गयीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष उर्फ छोटू के उक्त मकान को सील कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




