जीएसटी : डाटा मिलान में गड़बड़ी से व्यापारियों के 100 करोड़ फंसे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 9:09 AM

विज्ञापन

पटना : राज्य में जीएसटी लागू होने के बाद कई चीजें बेहद सरल और बाधारहित हो गयी है. परंतु इसमें कुछ हद तक खुदरा और होल सेल का काराबार करनेे वाले व्यापारियों के लिए थोड़ी मुसीबत बढ़ गयी है. जो व्यापारी अपना सामान बाहर एक्सपोर्ट या निर्यात करते हैं, उनके साथ यह समस्या बड़े स्तर […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में जीएसटी लागू होने के बाद कई चीजें बेहद सरल और बाधारहित हो गयी है. परंतु इसमें कुछ हद तक खुदरा और होल सेल का काराबार करनेे वाले व्यापारियों के लिए थोड़ी मुसीबत बढ़ गयी है. जो व्यापारी अपना सामान बाहर एक्सपोर्ट या निर्यात करते हैं, उनके साथ यह समस्या बड़े स्तर स्तर पर सामने आ रही है, जिसका निबटारा करने के लिए केंद्रीय उत्पाद विभाग ने व्यापक स्तर पर मुहिम चला रखी है.

हाल में एक विशेष शिविर लगा कर बड़ी संख्या में व्यापारियों से जुड़े इस तरह की समस्या का निबटारा किया गया है. इस दौरान करीब 92 करोड़ रुपये व्यापारियों को लौटाये गये हैं. अब भी बड़ी संख्या में व्यापारियों के रुपये जीएसटी में अटके हुए हैं. एक आंकलन के मुताबिक राज्य में करीब 100 करोड़ जीएसटी के तहत अटके हैं. इसमें तकनीकी समस्या आ रही है. डाटा मिलान में गड़बड़ी से परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन