ePaper

तेजस्वी को CM बनाने के लिए मांझी ने दिया नीतीश को न्योता, कहा- 2020 में तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन का चेहरा

Updated at : 25 Jun 2018 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी को CM बनाने के लिए मांझी ने दिया नीतीश को न्योता, कहा- 2020 में तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन का चेहरा

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की सीट छोड़ कर महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो मुझे लगता है कि 2020 के […]

विज्ञापन

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की सीट छोड़ कर महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो मुझे लगता है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी प्रसाद हमारे मुख्यमंत्री होंगे.’

इससे पहले, जीतन राम मांझी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कहा था कि ‘हम’ के सभी नेताओं ने शपथ पत्र पढ़ा है. साथ ही कहा था कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द ही बातचीत की जायेगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में को-आर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग उठायेंगे.

उदय नारायण चौधरी को बताया ‘रंगा सियार’

जीतन राम मांझी ने दलित नेता उदय नारायण चौधरी की रैली पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी रैली हास्यास्पद है. वह किस मुंह से आज दलितों की रैली कर रहे हैं. मांझी ने उन्हें ‘रंगा सियार’ बताते हुए कहा कि चौधरी दलितों के सबसे बड़े विरोधी हैं. उदय नारायण चौधरी के कारण ही मैं मुख्यमंत्री पद से हटा, क्योंकि 16 विधायकों को उदय नारायण ने ही हटाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन