पटना में 100 की रफ्तार में बाइक डिवाइडर से टकराई, 6 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा राइडर, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Accident News: पटना के कुर्जी इलाके में स्टंटबाजी और तेज रफ्तार ने एक बार फिर जान ले ली. होली फैमिली हॉस्पिटल के पास बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. युवक सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो के लिए जाना जाता था.

विज्ञापन

Patna Accident News: पटना की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार और स्टंटबाजी ने एक युवक की जान ले ली. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक राइडर की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बेहद तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और स्टंट कर रहा था, तभी अचानक कंट्रोल खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब 6 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

‘स्टंट राइडर’ था युवक, इंस्टाग्राम पर थे खतरनाक वीडियो

मृतक की पहचान पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रहीस के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रहीस को बाइक स्टंट का बेहद शौक था और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता था. इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी ‘the hell rider 26’ के नाम से थी, जहां उसने बाइक स्टंट के कई खतरनाक वीडियो पोस्ट कर रखे थे. घटना के समय भी वह तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए दानापुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

हादसे के बाद बाइक और राइडर दोनों अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, 20 मिनट तक बाधित रहा ट्रैफिक

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. कुर्जी हॉस्पिटल के पास करीब 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाकर यातायात सामान्य कराया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, जांच जारी

सूचना मिलने पर पाटलिपुत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

Also Read: गया ड्रग्स केस में पूर्व सांसद के बेटे पर FIR, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन