बिहार पुलिस ड्राइवर परीक्षा में धांधली का आरोप, टाइमिंग को लेकर अभ्यर्थियों का दावा, हजारों की संख्या में पटना पहुंचे छात्र

Updated:
विज्ञापन

गर्दनीबाग में जुटे अभ्यर्थी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Police Driver Candidates : बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती परीक्षा के हजारों अभ्यर्थी गर्दनीबाग में अपनी मांगों को लेकर जुटे हैं. वे भर्ती प्रक्रिया में महिला आरक्षित सीटों के आवंटन और ड्राइविंग टेस्ट की टाइमिंग को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए.

विज्ञापन

Bihar Police Driver Candidates : पटना में एक बार फिर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पटना के गर्दनीबाग में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के हजारों अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में सीटों के आवंटन और ड्राइविंग टेस्ट की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए. उनका कहना है कि प्रक्रिया में सामने आ रही समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

महिला आरक्षित सीटों को लेकर उठाई मांग

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित करीब 1200 से 1300 सीटें खाली रह गई हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि इन रिक्त सीटों पर यदि नियमों के तहत योग्य पुरुष अभ्यर्थी उपलब्ध हैं, तो उन्हें नियुक्ति का अवसर दिया जाए.

अभ्यर्थी का दावा- 40 से 50 सेकंड में पूरा किया टेस्ट

लखीसराय जिले के अभ्यर्थी संजय कुमार ने बताया कि उनका क्रमांक 64 आया है और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान उनके समय को लेकर समस्या हुई. संजय कुमार के अनुसार, स्टार वाले हिस्से में उनका टाइम करीब 40 सेकंड होना चाहिए था. उनका आरोप है कि टेस्ट के दौरान उनसे पहले वाले अभ्यर्थी के फेल होने का टाइम और उनका टाइम एक साथ दर्ज हो गया. इसके कारण उनका कुल समय 1 मिनट 27 सेकंड दिखाया गया.

1 मिनट 27 सेकंड दर्ज होने पर की शिकायत

अभ्यर्थी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वास्तविक समय करीब 40 से 50 सेकंड के बीच रहा होगा. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने वास्तविक समय की पुष्टि नहीं कर सकते. टाइमिंग को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों से शिकायत की, लेकिन उनका कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी गई और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया.

अभ्यर्थियों का गंभीर आरोप

जांच के बाद कार्रवाई का दिया गया आश्वासन संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत की है. उन्हें बताया गया कि फिलहाल जांच नहीं हुई है और जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभ्यर्थी का कहना है कि यदि रिकॉर्डिंग या टाइमिंग में हुई गड़बड़ी की जांच नहीं हुई तो इसका असर उनकी भर्ती पर पड़ सकता है.

64वें नंबर पर है अभ्यर्थी

संजय कुमार के मुताबिक, वे भर्ती प्रक्रिया में 64वें स्थान पर हैं और फिलहाल वेटिंग में चल रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में यदि टेस्ट की टाइमिंग गलत दर्ज होने के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है, तो इसका नुकसान अभ्यर्थी को उठाना पड़ेगा. अभ्यर्थी ने ड्राइविंग टेस्ट की टाइमिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.

गर्दनीबाग में बंद किए गए सभी दरवाजे

जब बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे और बड़ी संख्या में गर्दनीबाग पहुंचे, तो मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. स्थिति को देखते हुए गर्दनीबाग के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने से इलाके में काफी हलचल रही और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा.

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

अभ्यर्थियों ने ड्राइविंग टेस्ट की रिकॉर्डिंग और दर्ज की गई टाइमिंग की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि भर्ती जैसी प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का सही रिकॉर्ड दर्ज होना जरूरी है, ताकि किसी योग्य अभ्यर्थी को नुकसान न हो.

अभ्यर्थियों ने अधिकारियों के सामने रखी शिकायत

गर्दनीबाग पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों और शिकायतों को अधिकारियों के सामने रखने की कोशिश की. उनका कहना है कि सीटों और ड्राइविंग टेस्ट से जुड़े मामलों पर स्पष्ट स्थिति सामने आनी चाहिए.

Also Read : JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन