गया ड्रग्स केस में पूर्व सांसद के बेटे पर FIR, अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 May 2026 12:51 PM
छापेमारी के दौरान की तस्वीर
Bihar News: गया में नशीली दवाओं की बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने पूर्व सांसद रंजीत सिंह के बेटे आनंद सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले में अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
Bihar News: गया शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ड्रग विभाग और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रंगबहादुर रोड-पिपरपांती इलाके से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई थीं. इस मामले में अब पूर्व सांसद रंजीत सिंह के बेटे आनंद सिंह का नाम भी सामने आया है. इस मामले में कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. अब तक दंपती समेत छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
25 मई को हुई थी छापेमारी
जानकारी के मुताबिक 25 मई को ड्रग विभाग और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से पिपरपांती मोहल्ले में एक घर पर छापेमारी की थी. कार्रवाई के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद की गई थीं. इस मामले में औषधि निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. केस एनडीपीएस एक्ट 1985 और बीएनएस की कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ है.
पूर्व सांसद के बेटे पर भी गंभीर आरोप
एफआईआर में पूर्व सांसद के बेटे आनंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बताया गया है कि जिस मकान से नशीली दवाओं का कारोबार चल रहा था, वह मकान आनंद सिंह का है.
औषधि निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि आनंद सिंह ने बिना किसी सत्यापन के विकास कुमार को मकान किराये पर दिया था. बाद में उसी मकान में अवैध नशीली दवाओं का कारोबार संचालित किया जा रहा था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में उनकी भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है.
ये लोग बनाए गए हैं आरोपी
मामले में नामजद आरोपितों में आनंद सिंह के अलावा मोहम्मद आबिद अंसारी, राजेश कुमार उर्फ मुखिया, कुणाल कुमार, राजेंद्र कुमार शर्मा, विकास कुमार, उनकी पत्नी रूबी देवी और मुकेश कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध दवाओं के कारोबार से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
छह आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में विकास कुमार, उनकी पत्नी रूबी देवी, कुणाल कुमार, राजेश कुमार उर्फ मुखिया, मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Also Read: पटना में तीन मंजिले मकान से कूदकर युवक ने दी जान, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा खून से लथपथ शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










