पटना में तीन मंजिले मकान से कूदकर युवक ने दी जान, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा खून से लथपथ शव

Updated:
विज्ञापन
patna suicide news

मौके पर पहुंची पुलिस

Patna Crime News: पटना के कदमकुआं इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगाकर जान दे दी. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गली में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

Patna Crime News: (शुभम कुमार, पटना) पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. नाला रोड स्थित रोड नंबर-2 की एक गली में तीन मंजिला मकान से कूदकर एक युवक ने जान दे दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से निकले, तब गली में खून से लथपथ युवक का शव पड़ा देखा गया. यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत इसकी सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी गई.

CCTV फुटेज में सामने आया पूरा मामला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आई. फुटेज में देखा गया कि सुबह-सुबह युवक मकान के अंदर दाखिल हुआ था. कुछ देर बाद वह छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका

पुलिस के मुताबिक मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था और इलाके में पहले भी उसे भटकते देखा गया था. कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह मकान का गेट खुला हुआ था. इसी दौरान युवक अंदर चला गया और सीधे ऊपर पहुंच गया. कुछ ही देर बाद उसने छत से छलांग लगा दी. फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है.

इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह इस तरह की घटना देखकर सभी सहम गए. कई लोग मौके पर जुट गए थे. पुलिस ने लोगों से भी युवक की पहचान को लेकर जानकारी मांगी है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

मालूम हो कि नाला रोड इलाके में इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है. बीते नवंबर में सुलक्षणा अपार्टमेंट की छत से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उस समय जांच में सामने आया था कि युवती मानसिक रूप से बीमार थी. अपार्टमेंट का गेट खुला होने के कारण वह अंदर चली गई थी और फिर छत से कूद गई. उसका शव बगल के घर के गलियारे में मिला था.

Also Read: राजगीर मलमास मेले में बड़े झूलों पर लगी रोक, जानिए थियेटर और मनोरंजन साधनों को लेकर प्रशासन का नया आदेश

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन