ePaper

बिहार में भी कश्मीर की कहानी दोहरा सकती है भाजपा : गोहिल

Updated at : 24 Jun 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में भी कश्मीर की कहानी दोहरा सकती है भाजपा : गोहिल

वडोदरा : जम्मू कश्मीर की गठबंधन सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन वापस लिये जाने के बाद, कांग्रेस नेता व बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बड़ी बात कही है. गोहिल ने आशंका जतायी है कि जम्मू कश्मीर की पृष्ठभूमि में बिहार में जद (यू) की अगुवाई वाली सरकार से भाजपा के समर्थन वापसी की संभावना […]

विज्ञापन

वडोदरा : जम्मू कश्मीर की गठबंधन सरकार से भाजपा द्वारा समर्थन वापस लिये जाने के बाद, कांग्रेस नेता व बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बड़ी बात कही है. गोहिल ने आशंका जतायी है कि जम्मू कश्मीर की पृष्ठभूमि में बिहार में जद (यू) की अगुवाई वाली सरकार से भाजपा के समर्थन वापसी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस के बिहार प्रभारी गोहिल ने गरीब उत्तरी राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा न देने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की.

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नीति आयोग के हाल की बैठक में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग का मुद्दा उठाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया. जद (यू) को अभी सचेत हो जाना चाहिये, नहीं तो भाजपा जद (यू) को कहीं का नहीं छोड़ेगी.

विदित हो कि 19 जून को बीजेपी ने पीडीपी से तीन साल पुराना गठबंधन खत्म कर दिया. बीजेपी ने गठबंधन खत्म करते हुए कहा था किराज्य में बढ़े आतंकवाद व अतिवाद, पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या, सेना के जवान औरंगजेब की हत्या और प्रेस की फ्रीडम के चलते वह पीडीपी के साथ अपना राजनीतिक रिश्ता खत्म कर रही है. वहीं, बिहार की बात है तो 2017 में नीतीश ने आरजेडी की दामन छोड़कर बिहार में बीजेपी का हाथ पकड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन